सुल्तानपुर, मई 24 -- सुलतानपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद ,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान जारी रखा। गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की। अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को साफ किया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा मां गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है। यह भी पढ़ें- गुप्तारघाट में सरयू स्वच्छता अभियान, एक टन कचरा हटाया श्रमदान में प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ क...