सीढ़ियों से पैर फिसलने से गिरे ग्रामीण की मौत
पीलीभीत, मार्च 19 -- अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी महेंद्र पाल गुरूवार सुबह रेत से भरे कट्टे को लेकर घर की छत पर रखने के लिए सीढियों पर चढ़ रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कट्टे समेत जमीन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिवार के लोग उसको लेकर जिला अस्पताल आए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में मृतक के अलावा उसकी पत्नी कमलेश,तीन बच्चे दो पुत्र 15 वर्षीय संजय और 13 वर्षीय पुत्र शिवा और 11 वर्षीय पुत्री प्रीति है। मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.