नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में हैं। सुबह-सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने जमीन के झगड़ों को लेकर एक बड़ा आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण विशेष टीम गठित करके किया जाए। सीएम ने कहा कि जमीन का मालिकाना हक उसके वास्तविक स्वामी के पास ही होना चाहिए। किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि दबंगों ने कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों को कानूनी सबक सिखाया जाए। किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। सीएम योगी गुरुवा...