सीएम के सामने नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी
नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया। सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान देना ही सुशासन का असली पैमाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। तकनीक का उपयोग करते हुए सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.