सिढ़पुरा की टीम ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच
आगरा, मई 23 -- विकास खंड के गांव तैयवपुर स्थित रमेश चंद्र स्टेडियम में चल रहे सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार की शाम को भी मैच हुआ। समाज सेवी विकास पांडेय ने दोनों कप्तानों के साथ पिच पर टॉस उछाल कर मैच का शुभारंभ कराया। अलीगंज की टीम ने टॉस जीता, लेकिन पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। सिढ़पुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 107 रन बनाए, जबकि टीम अलीगंज 10 ओवर में 74 रन ही बना सकी। इसके बाद सिढ़पुरा की टीम को विजयी घोषित कर दिया गया। सिढ़पुरा टीम की ओर से अशर ने 4 विकेट लिए। अशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक राहुल कुमार, विकास सिंह, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, हिमांशु, अशोक कुमार, विकास पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आकाश वर्मा, अर्जुन, गोविन्द गुप्ता, परवेज, एम्पायर मौसीन खान, मनवीर मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.