कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लार्ड और पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा समेत अन्य ने मुख्यमंत्री को राज्य में आनंद कारज (आनन्द कारज विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली 2026) की नियमावली लागू करने पर धन्यवाद दिया। इससे अब विवाह पर सिखों को आनंद कारज (विवाह) का प्रमाणपत्र मिल सकेगा। अल्पसंख्यक सिखों, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों के लिए प्रशासनिक सेवाओं की निशुल्क कोचिंग की भी मांग की। पीलीभीत, बहराइच और लखीमपुर खीरी में धर्मांतरण की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 1984 में मारे गए 127 सिखों की स्मृति में निर्माणाधीन स्मारक के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री ...