सिंहपुर शिवालय में भगता परब की तैयारियां तेज
बोकारो, मार्च 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित प्राचीन शिवालय में चैत्र माह के भगता परब को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को आयोजित पूजा कमेटी और ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप भगता परब को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। भगता परब के सफल आयोजन को लेकर पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मृत्युंजय कपरदार को अध्यक्ष, भरत किशोर साव को उपाध्यक्ष, अधीर चंद्र शर्मा को सचिव, लाखन साव को उपसचिव, शंकर महतो को कोषाध्यक्ष और राकेश कुमार साव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। मेला संचालन की जिम्मेदारी मनोज सिंह, अश्रु साव और जितेंद्र महतो को सौंपी गई। इसके अलावा अन्य कमेटी का जिम्मा अलग-अलग सौंपा गया। बैठक में मंदिर की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। समाजसेवी सुजीत कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.