सिंगल संक्षेप..........डीएम ने गंगा आरती कर किया दीपदान
फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। पूर्णिमा पर ओमघाट में डीएम निधी गुप्ता वत्स ने गंगा आरती करने के साथ ही दीपदान किया। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। जहां डीएम के अलावा एडीएम वित्त अविनाश त्रिपाठी, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती आदि ने गंगा आरती करने के साथ ही दीपदान किया। डीएम ने कहा कि सभी का दायित्व है कि गंगा की धारा को अविरल बनाए रखा जाए। उन्होंने गंगा घाटों सहित गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, कुलदीप सिंह भदौरिया, धीरज त्रिपाठी आदि ने गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- अटल घाट पर महाआरती की, पढ़ा हनुमान चालीसा यहां पर रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह, विनोद गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.