लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित की गई। महासभा के प्रदेश संरक्षक तेज बहादुर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार अगर उचित भागीदारी नहीं मिली तो साहू समाज अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करेगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग रमाशंकर साहू ने बताया की लखनऊ के पूर्व पार्षद सतीश साहू को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष और शैलेन्द्र साहू को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आनंद नारायण साहू, नरेंद्र कुमार, सुनील साहू, मोहनलाल गुप्ता, राशि साहू, अरुण साहू, शीशराम साहू, संजय गुप्ता, नितिन साहू , महेश साहू, विकास साहू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...