बहराइच, मई 23 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में 31 शिकायतें पहुंचीं। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जिम्मेदार राजस्व अधिकारी के न पहुंचने से सभी फरियादी मायूस होकर लौट गए। अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते समाधान दिवस औपचारिकता बनकर रह गया। भवानीपुर बनकट निवासी कुसमा देवी पत्नी धनीराम, परशुराम पुरवा कंछर निवासी सविता देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश, झूरीकुइयां लखनपुर निवासी सरदार सिंह पुत्र मरजाद सिंह ने कहा कि साहब विपक्षी लोग मेरी जमीन पर कब्जा कर लिए हैं। छोड़ नहीं रहे हैं। भागीरथ पुरवा नेठिया निवासी राम नरेश पुत्र राम उजागर ने कहा कि विपक्षियों ने बांस की कोठ काट लिया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवादों की शिकायतों से घिरा थाना समाधान दिवस पहुंचकट्टा जलालपुर निवासी शिव शंकर...