नई दिल्ली, मई 19 -- आजकल वर्क फ्रॉम होम की सुविधा ने हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। कई लोग सुबह उठते ही लैपटॉप लेकर बिस्तर पर बैठ जाते हैं। शुरू में यह आरामदायक लगता है, लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, यह आदत धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य, करियर और घर की सकारात्मक ऊर्जा को नुकसान पहुंचा रही है। बिस्तर आराम और नींद के लिए है, जबकि काम करने की जगह अलग होनी चाहिए।बिस्तर पर काम करने से क्यों बिगड़ती है ऊर्जा? वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, बिस्तर शुक्र और चंद्रमा से जुड़ा होता है, जो शांति और आराम के प्रतीक हैं। वहीं काम का क्षेत्र बुध (बुद्धि) और शनि (अनुशासन) से संबंधित है। जब आप एक ही जगह पर काम और आराम दोनों करते हैं, तो इन ग्रहों की ऊर्जा में टकराव होता है। इससे मानसिक भ्रम, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होना और लगाता...