नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहार है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है और घरों में एसी कूलर भी फेल होते नजर आ रहा हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों में दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली की तरफ धूल भरा तूफान बढ़ रहा है जिसके चलते अगले दो घंटों में मौसम बिगड़ सकता है। यह तूफान मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश (UP) को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान रात 8 से 10 बजे तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 25 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि दोपहर और शाम को तेज सतही हवाएं और हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। इसके बाद ...