नई दिल्ली, मई 24 -- Bihar Crime News: बिहार के जमुई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ससुराल में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की हत्या करके लाश को नमक डालकर दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी, सास, साली समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तफ्तीश में मृतक का अपनी साली पर गंदी नजर रखने का एंगल सामने आया है। गांव में कई प्रकार की चर्चा जोरों पर है। घटना जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव की है। सनसनीखेज वारदात के उजागर होने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...