मेरठ, मई 22 -- बिनौली रोड स्थित सामूहिक कब्रिस्तान को लेकर मोहल्ला बूढ़ा बाबू व मंडी चमारान के लोगों में विवाद बढ़ रहा है। शुक्रवार को भाकियू किसान क्रांति के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव व चेयरपर्सन पति के नेतृत्व में मोहल्ला मंडी चमारान के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को मामले से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मोहल्ला मंडी चमारान के लोगों ने बताया कि कुछ लोग कब्रिस्तान को अपनी निजी संपत्ति बताकर वहां आने वाले लोगों से जबरन रुपये वसूल रहे हैं। आरोप है कि शव दफनाने के लिए आने वाले गरीब परिवारों से एक हजार रुपये तक की मांग की जाती है। यह भी पढ़ें- खिवाई में कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग विरोध करने पर अभद्रता और गाली-गलौज की जाती है। लोगों ने आशंका जताई कि ...