सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एसी किट बनाने को ले जाकर किया गायब
हाजीपुर, मार्च 23 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में लगे तीन एयर कंडीशन का पीसीबी किट मरम्मत के नाम पर मैकेनिक द्वारा खोल कर ले जाने एवं गबन कर लिए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने एयर कंडीशन मैकेनिक जंदाहा थाना के गुरु चौक निवासी विकास कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित तीन एयर कंडीशन के सर्विसिंग हेतु मैकेनिक विकास कुमार सिंह को बुलाया गया था। बीते 29 सितंबर 2025 को उक्त मैकेनिक अस्पताल में संचालित तीन एयर कंडीशन का पीसीबी किट को मरम्मत के नाम पर खोलकर अपने साथ ले गया। जबकि पीसीबी किट मरम्मत किए जाने को लेकर अग्रिम के रूप में 7 हजार नगद भी ले ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.