सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के पंचम बैच का समापन
मेरठ, मार्च 18 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के पंचम बैच का समापन हो गया। 16 मार्च 2026 से आरंभ हुए इस प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मॉड्यूल परिचय के उपरांत पिंकी शर्मा ने एनईपी 2020 एवं एनसीएफ 2023 पर विचार रखे, जबकि डॉ. टीना भड़ाना ने भारतीय ज्ञान परंपरा और दीपा शर्मा ने नवाचारी शिक्षण विधियों पर सत्र लिए। द्वितीय दिवस को भूगोल शिक्षण पर मधु नेगी, अर्थशास्त्र पर डॉ. गीता रानी, नागरिक शास्त्र पर दीपा शर्मा व पिंकी शर्मा तथा इतिहास शिक्षण पर डॉ. टीना भड़ाना ने सक्रिय अधिगम के महत्व को रेखांकित किया। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेहराज, प्रवक्ता सिद्धार्थ शैलत, श्रीमती पिंकी शर्मा एवं पूजा शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.