मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को मिशन सुरक्षा परिषद का नौवां स्थापना दिवस, सह राज्य सम्मेलन, सम्मान समारोह, सम्राट अशोक का जयंती एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम सफियाबाद के नौलखा दुर्गा मंदिर सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने किया तथा मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, डॉ अंबेडकर, काशीराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया तथा सभी महापुरुष अमर रहे, महात्मा बुद्ध सम्राट अशोक की जय, डॉ अंबेडकर अमर रहे, नारा बुलंद किया गया।सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्प माला एवं अंबेडकरवादी टोपी से सम्मानित किया गया। कार्यक्...