सीतापुर, मार्च 18 -- महमूदाबाद, संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों के आस-पास समुचित सफाई सुनिश्चित करें। नाले-नालियों की सफाई करके निकलने वाले कूड़े का उठान भी तय समय में कर लिया जाए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही की शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। बुधवार को पालिका कार्यालय में सफाई नायकों और सफाईकर्मियों को निर्देशित करते हुए पालिकाध्यक्ष आमिर अरफात ने यह बातें कहीं। उन्होने कहा कि ग्रामीण वार्डां में सफाई व्यवस्था की शिकायतें आ रही है। आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। अगर लापरवाही मिली तो ऐसे कर्मियों को निलंबित किया जाएगा। ईओ पवन किशोर ने निर्देशित करते हुए कहा कि टीम बनाकर धार्मिक स्थलों के आस-पास सफाई अभियान चलाया जाएग...