सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ संपन्न
सोनभद्र, मई 23 -- घोरावल। स्थानीय विकासखंड के पेढ ग्राम स्थित हनुमान मंदिर पर पिछले 7 दिनों से चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ का समापन हवन, कलश विसर्जन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। यज्ञाचार्य प्रयाग गिरी, मुख्य यजमान सूर्य प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, महीसागर गुजरात के कथा वाचक सुमन पुरी ने शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया। शनिवार को यज्ञ मंडप की पूजन, हवन, कलश विसर्जन एवं विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया गया। इस मौके पर प्रकाश सिंह, रामेश्वर पाल, अशोक अग्रहरि, राजेश तिवारी, रमेश चंद पांडेय, राजेश कुमार अग्रहरी, राजकुमार उमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भक्ति, शक्ति और समर्पण के संदेश के साथ शिव महापुराण कथा संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.