रांची, मई 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पूजन, आरती और भंडारे के साथ सिल्ली के पतरा हातु में सात दिनों से चले आ रहे भागवत पुराण कथा महोत्सव संपन्न हो गया। वृन्दावन से आए प्रवचनकर्ता गुरु हरि चैतन्य हरि चरत जी महराज के नेतृत्व में विधिवत हवन पूजन के अनुष्ठान कराए गए।

कथा महोत्सव का आयोजन इससे पूर्व महोत्सव में कृष्ण सुदामा के प्रसंग पर झांकी प्रस्तुत की गई, स्थानीय कलाकारों ने इसमें हिसा लिया। गुरुजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सुदामा का मित्र प्रेम से आज के समय में एक दूसरे के प्रति समर्पण की सीख लेने की जरूरत है। अधिकतर मित्र अपने स्वार्थ के लिए मित्र को धोखा देकर स्वार्थ सिद्धि में लगे रहते है। सुदामा ने भी अपने मित्रता की गरिमा बनाए रखी। निर्धनता के बाद भी उन्होंने मित्र को अपने पत्नी के भेजे हुए चावल मित्र को...