आगरा, मई 23 -- जनपद की साइबर सेल ने ऑनलाइन से खाते से धोखाधड़ी कर यूपीआईडी के माध्यम से 3.84 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। अपनी शत-प्रतिशत धनराशि पाकर पीड़ित ने राहत ने की सांस लीं। पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार पुत्र उदयवीर निवासी कुतुबपुर कासगंज ने एनसीआरपी पोर्टल पर अपने खाते से तीन लाख 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि 19 मई को उसके खाता से यूपीआई आईडी के माध्यम से फ्रॉड हुआ था। मामले में सीओ साइबर अपराध पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्ध खातों में धनराशि को लीयन करने की कार्यवाही की। इसके बाद 23 मई को पीडित संतोष कुमार को शत प्रतिशत 3,84,000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। वापस कराने वाली टीम में प्रभारी साइबर सेल एसआ...