साइकिल रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा, मई 24 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के दिशा-निर्देश पर रविवार को 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत 'संडे ऑन साइकिल रैली अभियान चलाया गया। इस साइकिल रैली अभियान के अंतर्गत वीटीआर से सटे वनवर्ती गांव संतपुर से वाल्मीकिनगर तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में संतपुर, दरुआबारी एवं वाल्मीकिनगर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ संत जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली का नेतृत्व एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज सीमा चौकी के कंपनी इंस्पेक्टर सह कम्पनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा फिट एवं जागरूक समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.