अररिया, मई 24 -- अररिया। एक संवाददाता एसएसबी 52वीं बटालियन की ओर से रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत अररिया शहर में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 52वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय अररिया से किया गया, जो बस स्टैंड, महादेव चौक एवं नहर रोड मार्ग से होते हुए वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य प्रेरणा अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों एवं युवाओं को शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना था। रैली के दौरान बल कार्मिकों ने स्वस्थ शरीर-सशक्त राष्ट्र एवं फिट रहें-हिट रहें जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- साइकिल रैली के जरिय...