सहारनपुर : फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम तक फैली आग
सहारनपुर, मई 27 -- सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित खानआलमपुरा फर्नीचर मार्केट में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआत एक फर्नीचर गोदाम से हुई। इसके बाद आग ने देखते ही देखते आसपास के चार फर्नीचर शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना के समय बाजार क्षेत्र और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार शुरू की। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आग लगी वहां घनी आबादी वाला आवासीय इलाका भी मौजूद है। आग फैलने के बाद आसपास के लोगों ने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.