सहसपुर कस्बे में झूलते बिजली के तार बने मुसीबत
विकासनगर, मार्च 19 -- सहसपुर कस्बे में झूलते बिजली के तारों से लोग दहशत में हैं। बारिश के दिनों में झूलते तारों से ब्रेकडाउन की समस्या भी पैदा हो जाती है। हाईटेंशन लाइनों के पेड़ों को छूकर गुजरने से अक्सर करंट आने का खतरा बना हुआ है। धूप और बारिश में लोग इन पेड़ों के नीचे खड़े रहते हैं। लोगों ने लाइनों को तत्काल शिफ्ट किए जाने की मांग की है। सहसपुर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सब स्टेशन से बिजली 33 और 11 केवी के अलावा 440 वोल्ट की लाइन के माध्यम से घरों, दुकानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक बिजली पहुंचती है। पेड़ों को छूती लाइनों के कारण ब्रेकडाउन से लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ी है। पिछले दिनों हुई बारिश से यह समस्या और ज्यादा हुई। पेड़ों की टहनियों को छूकर हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। तेज हवा चलने, बारिश होने पर बिजली की लाइनें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.