मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 05575 सहरसा जंक्शन - आनंद विहार (टी.) स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के समय में आंशिक संशोधन करने और इसके मार्ग में अतिरिक्त पड़ाव प्रदान करने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह संशोधित समय-सारणी 19 मई 2026 से प्रभावी कर दी गई है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब यह ट्रेन सहरसा जंक्शन से अपने पुराने समय रात 20:00 बजे के बजाय एक घंटे देरी से यानी रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरायगढ़ जंक्शन के स्थान पर अब इस ट्रेन का नया ठहराव 'न्यू झाझा जंक्शन' पर तय किया गया है, जहां ट्रेन रात 22:10 बजे पहुंचेगी। कप्तानगंज जंक्शन से आनंद विहार (टी.) के बीच ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है。...