सशक्त स्थायी समिति चुनाव में जीत के लिए 23 वोट जरूरी
मधुबनी, मई 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों के बीच बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए अब खुल कर उठापटक शुरू हो गयी है। मुख्य रूप से दो टीम इसमें सक्रिय है। इसकारण, सात पदों के लिए अब सहमति की बजाए 12 प्रत्याशी के मैदान में उतरने की संभावना है। सात पदों के हो रहे इस चुनाव में जीत के हर दावेदार को कम से कम 23 मत जुटाना होगा। चुनाव को लेकर निवर्तमान समिति के सदस्य भी काफी सक्रिय हो गए हैं और अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। इसमें निवर्तमान सदस्य वार्ड छह के आशीष कुमार झा और वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी ने अपनी दावेदारी करते हुए बड़े चुनाव की तरह संपर्क अभियान शुरू किया है। वहीं अरुण कुमार, कैलास सहनी भी अपना हक जता रहे हैं। इसके अलावे अभी निवर्तमान सदस्य वार्ड 30 की पार्षद सुलेखा देवी, वार्ड 24 के मो. जमील अंसारी, वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.