सशक्त गांव से ही समृद्ध होगा प्रदेश : बलदेव सिंह औलख
रामपुर, मई 24 -- समोदिया। ग्राम पंचायत धनौरी में रविवार को नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पंचायत भवन के बनने से ग्रामीणों को अब अपने स्थानीय और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। सशक्त गांव से ही प्रदेश समृद्ध होगा। इस खास मौके पर ग्राम प्रधान शोभा रानी मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी बादाम सिंह, बीडीओ ऋषि पाल, तहसीलदार आकाश संत, देवेंद्र कुमार दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.