सर्विस लेन तक लग रही वाहनों की कतार, दिक्कतें
भदोही, अप्रैल 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के झीलिया पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाईओवर दक्षिणी लेने की तरफ पेट्रोल टंकी है। इसके कारण मार्ग तक तीन एवं चार पहिया वाहनों का जमघट लगा रहता है। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बता दें कि जीटी रोड पर जनपद में एक मात्र सीएनजी पेट्रोल टंकी होने के चलते चार तथा तीन पहिया वाहनों का पूरे दिन वहां पर रेला लगा रहता है। कभी कभार वाहनों की लंबी लाइन सड़क के किनारे तक लग जाती है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाराणसी से प्रयागराज जाने वालों को अगर गोपीगंज मार्केट में जाना होता है तो झिलिया पुल के पास फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजरते हैं। इसी बीच उपरोक्त पेट्रोल टंकी के पास वाहनों की लंबी कतार से सर्विस लेन तक बाधित हो जाता है। लोगों ने पेट्रोल टंकी के बाहर वाहनों की लंबी लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.