गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी। जिले की सर्विलांस टीम ने वर्षो से खोए हुए 178 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद मोबाइलों की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल सौंपे तो लोगों के चेहरे खिल उठे। जिले में बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल गायब हुए थे। जिनकी बरामदगी के लिए एसपी सरवणन टी ने सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह को लगाया था। सर्विलांस टीम में काफी प्रयास के बाद 178 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली। जिनके मोबाइल बरामद हुए थे उनको सोमवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में बुलाया गया था। जहां एसपी ने सभी मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल सौंपे तो वर्षों से गायब मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने इसके लिए पुलिस के प्रति...