कानपुर, जनवरी 6 -- जनपद में मंगलवार को घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। दृश्यता कम होने से सड़कों व हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जबकि शीत लहर से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जनपद में सोमवार को कोहरे से निजात मिलने के साथ दिन में निकली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन रात में सर्द हुए मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को मौसम ने एकबार फिर से करवट बदली। घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी। सुबह पूरा इलाका कोहरे की चादर से लिपटा रहा। इससे अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जरूरी काम से निकले लोग धुंध की दिक्कत से जूझने के साथ ठिठुरते...