मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिंजास पंचायत में रविवार को भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने के उद्देश्य से चयनित सरकारी जमीन की मापी के दौरान राजस्व पदाधिकारी एवं अंचल अमीन के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। बताया जाता है कि राजस्व पदाधिकारी एपी सिंह, अंचल अमीन राहुल कुमार एवं राजस्व कर्मचारी संजय कुमार गिंजास गांव में बासगीत पर्चा वितरण के लिए चिह्नित सरकारी जमीन की मापी करने पहुंचे थे। पूर्व में उक्त भूमि से चार भूमिहीनों को बासगीत पर्चा दिया जा चुका था। इसी बीच मो. नाहीर हैदर मौके पर पहुंचे और वहां हो रही गतिविधि के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते और लोग जमा हो गए। इसके बाद हाथापाई होने लगी। राजस्व पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.