सरैयाहाट में गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा
दुमका, मार्च 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बाजार स्थित शीतला मंदिर से गुरुवार को मंदिर नवनिर्माण व चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैंड- बाजा के साथ राजू बाबा की अगुवाई में एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब 501 महिला व युवतियों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर सरैयाहाट बाजार, ककनियां, चरकापाथर, बस पड़ाव, मुख्य चौक ,अस्पताल, प्लस टू विधालय, नव बैष्णवी नवदुर्गा मंदिर से होते हुए सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर के चंद्रकुप से जल भरकर पुनः शीतला मंदिर पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.