सरकार की वादाखिलाफी से सहायक अध्यापकों में आक्रोश
चाईबासा, अप्रैल 5 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में रविवार को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक, आकलन पास एवं प्रशिक्षित संगठन का एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कमेटी के आदेशानुसार 18 अप्रैल को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक/ अध्यापिका रांची जाएंगे। सहायक अध्यापकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखा। सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होंगे। उससे पहले 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुल में बैठक होगा। बैठक में पुरुषोत्तम कुमार, राजेश चंद्र महतो, मणिशंकर प्रसाद, राकेश पाठक, बसंत गोप, राजेश गोप, जगबंधु पत्रों, राजू बेहरा, अश्वनी सवैया, मधुसूदन पान, शुभनाथ पूर्ति, रजनी नायक, रीता करवा, सुनीता पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.