फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। आम उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली विभाग की बड़े बकाएदारी की लिस्ट में सरकारी विभाग भी शामिल हैं। सरकारी विभागों पर 64.56 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। जिसमें सबसे अधिक बकाया ग्रामीण स्ट्रीट लाइटों का है, बतात हैं कि ग्रामीण स्ट्रीट लाइटों का विभागीय बकाया करीब 24 करोड़ रुपये है। बकाया जमा करवाए जाने के लिए विभाग लगातार पत्राचार कर रहा है। वैसे तो बिजली विभाग द्वारा दस हजार से अधिक की बकाएदारी पर आम उपभोक्ताओं की लाइट काट दी जाती है। अधिक बकाया होने पर आरसी के माध्यम से वसूली की प्रक्रिया की जाती है। लेकिन लंबे समय से बिजली विभाग की बकाएदारी की लिस्ट में ऐसे सरकारी विभाग शामिल हैं जिन पर विभाग का करोड़ो रुपया बकाया है। इसके बावजूद इन पर कार्यवाही के नाम पर महज पत्राचार तक ही विभागीय अफसर सीमित होकर रहे गए हैं। बताते हैं...