सरकारी कार्यक्रमों में अब गूंजेगा राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार राज्य गीत
कटिहार, मई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य सरकार के नए निर्देश के बाद अब कटिहार जिले के सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार राज्य गीत का गायन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद शिक्षा विभाग समेत विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी समारोहों से लेकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा तक अब राष्ट्रीय अस्मिता और बिहार की सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई देगी। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले राष्ट्रीय गीत से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा तथा कार्यक्रम समाप्ति के समय बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.