रुद्रपुर, मार्च 24 -- काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में टीबी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें टीबी बीमारी को लेकर जानकारी दी गई। कहा कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रुप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। समय पर जांच और पूरा इलाज ही इसका समाधान है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यहां डॉ. गोविंदर सिंह, दिलशाद अरशद, दीपक जोशी, सुमित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...