बलिया, मई 23 -- नगरा। 'विश्व हिन्दी प्रचारिणी महासभा' द्वारा इस वर्ष के सर्वोच्च 'दर्शन-साहित्य-प्रज्ञाशिखर सम्मान - 2026' के लिए शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को चुने जाने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। यह सम्मान 31 मई को इंदौर के 'श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति' सभागार में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में दी जायेगी। डॉ. उपाध्याय को यह सम्मान प्राप्त होने पर चेयरमैन इंदु, अजय कुमार झा, राधेश्याम यादव, उमाशंकर राम, वीरेन्द्र प्रताप यादव, रामकृष्ण मौर्य आदि ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- हिन्दी विभाग में सम्मान समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...