खगडि़या, मार्च 10 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी 13 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत खगड़िया दौरे को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों को तेज कर दी है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 328 करोड़ रुपये की 301 विकास योजनाओं का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इसी को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान सदर विधायक और अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नगर सुरक्षा तटबंध निर्माण कार्य का अवलोकन किया। यह तटबंध बलुवाही से सूर्य मंदिर होते हुए बखरी बस स्टैंड तक बनाया जा रहा है। यह परियोजना शहर को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत देने ...