आरा, मार्च 19 -- -पहले बक्सर जाएंगे, उसके बाद आरा में होगा कार्यक्रम आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आगामी 25 मार्च को आरा आएंगे। पटना से पहले सीधे बक्सर जाएंगे और वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आरा पहुंचेंगे। गुरुवार की सुबह सीएम की समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से सीएम हाउस से फाइनल हो गया। इसी के साथ सीएम के कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि इस दौरान वे लगभग चार सौ करोड़ रुपए की 450 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ तिथियों को लेकर भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई। कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। जिला मुख्यालय के आरा में मेडिकल कॉलेज या बाजार समिति में सीएम की सभा होगी, इसका फाइनल भी शुक्रवार...