जौनपुर, अप्रैल 6 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला विद्युत समिति की बैठक रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने की। इसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन में जनप्रतिनिधियों के नंबर फीड कर दिए गए हैं। जर्जर खंभों का सर्वे किया जा रहा है और विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार हटाए जा रहे हैं। विधायक निधि के तहत कुछ कार्य अभी बाकी हैं। इस पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य प्राथमिकता से पूरा करें और जमीन संबंधी विवाद एक सप्ताह के अंदर निपटाएं। बैठक में समिति ने विधानसभावार प्रस्तावित विद्युत कार्यों की सूची मांगी। अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बार-बार ट्रांसफार्मर जलन...