सिमडेगा, मई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के महावीर चौक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों,निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कानूनों की जानकारी देना था।

शिविर का उद्देश्य शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, भूमि...