समाजसेवा के लिए डॉ. रमेश चंद्रा सम्मानित
गौरीगंज, मई 24 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र की अब्दुल्ला बाहर ग्राम पंचायत के नया पुरवा निवासी समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्रा को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद एवं प्रदेश सरकार के मंत्री नटवर गोयल समेत देश-विदेश की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं। डॉ. रमेश चंद्रा लंबे समय से समाजसेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कोविड काल में उन्होंने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क परामर्श, दवाइयां, भोजन और राशन उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया था। इसके अलावा वह समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों के लिए चिकित्सा शिविर भी आयोजित करते रहते हैं। डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि समाज सेवा ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्र के राहुल पाल, सुनील कौशल, पीके तिवारी, नीरज चौरसिया, पंकज चौरसिया, आफताब और सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.