समय पर नहीं खुलता डाकघर, घंटों इंतजार को मजबूर ग्रामीण
उन्नाव, अप्रैल 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर के डाकघर की लगातार लापरवाही अब आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। रोजाना देरी से खुलने वाले डाकघर के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। डाकघर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि डाकघर निर्धारित समय से नहीं खुलता, जिससे लोगों का जरूरी काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों से आने वाले लोग सुबह से ही डाकघर पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय तक ताले के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को स्थिति और भी चिंताजनक रही। सुबह 11 बजे तक भी डाकघर का ताला नहीं खुला था। दूर-दराज गांवों से आए दर्जनों लोग परिसर के बाहर बैठे रहे और कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जब पोस्ट ऑफिस इंचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.