सपा नेता के मकान की कुर्की; नकल माफिया की 60 लाख की जमीन कुर्क, कोर्ट के आदेश पर ऐक्शन
हिन्दुस्तान टीम, मई 24 -- प्रयागराज पुलिस ने फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका व सपा नेता दिलीप मिश्रा के छिवकी के दाउद नगर स्थित मकान को शनिवार को कुर्क कर दिया गया। पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर एसीपी करछना सुनील सिंह और एसडीएम तपन मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई कर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया। वहीं सोरांव में नकल माफिया सोनू यादव की 60 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत छिवकी के दाउद नगर स्थित दिलीप मिश्रा के मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई है। कुर्क मकान की सरकारी मालियत 14.11 लाख रुपये है, लेकिन बाजार मूल्य करीब 43 लाख रुपये आंकी गई है। लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 में हुए जानलेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.