फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 26 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे लकूला रोड मसेनी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक शाक्य और जिलाध्यक्ष शिवम यादव को प्रभारी नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...