सनसनीः किसान इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव
बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में पास ही पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव तरीकमपुर रूपचंद उर्फ टिक्कोपुर निवासी राकेश (45) पुत्र रामे सिंह अपने साथी अर्जुन पुत्र शीशराम के साथ सुबह गेहूं कटाई के लिए दरांती ठीक कराने मंडावली चौराहे पर आया था। दोपहर के समय रावली मार्ग पर किसान इंटर कॉलेज के पास राहगीरों ने राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। कुछ दूरी पर उसका साथी अर्जुन भी गंभीर हालत में पड़ा मिला। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बेगावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.