बोकारो, मई 24 -- बोकारो सदर अस्पताल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिलने का मामला सामने आया है। सामान्य स्थिति वाले मरीजों को भी गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर किए जाने से अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला एक प्रसूता से जुड़ा है, जिसे सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अचानक देर रात रांची रेफर कर दिया गया। इससे परिजनों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-12 निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी पल्लवी को प्रसव पीड़ा होने पर 21 मई को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बात कही थी, लेकिन बाद में सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य थी, लेकिन 22 मई की दोपहर में उसे यूरिन की समस्या और पेट फूलने की शिकायत हुई। उस समय भी कोई डॉक्टर म...