रामपुर, मई 24 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर गांव इंद्रपुर के पास फ्लाईओवर पर कार चालक ने लापरवाही से साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर उत्तराखंड स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव मुंडिया नागोर निवासी तौफीक अहमद (40) पिछले काफी बारह साल से क्षेत्र के गांव चन्देन में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूरी के लिए साइकिल से रुद्रपुर उत्तराखंड जा रहा था। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से साइकिल सवार फल विक्रेता की मौत इस दौरान गांव इन्दरपुर के पास फ्लाईओवर पर पीछे से तेज गति में आ रही कार के चालक द्वारा लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर ग...