सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत, चालक पर केस
गोरखपुर, मई 22 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा के चंपा देवी नगर में सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदीप सहानी निवासी वार्ड 10 चंपादेवी नगर पंचायत चौमुखा का पांच वर्षीय पुत्र आलोक साहनी शाम करीब छह बजे घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.